Monday, July 7, 2025

                                            उस सुकून की तलाश 

 

जिस सुकून की तलाश में तुम दिन रात भागते फिरते हो ना, यहाँ, वहाँ हर जगह ,वो कई बार आखिर में तब मिलता ,जब उम्मीद टूट जाती है और थक हार के साँसों की धीमी पड़ती रफ्तार में तुम्हारा मन शांत हो जाता है | तभी अचानक से कुछ ऐसा महसूस होगा जिस से बरसों की प्यास तृप्त हो जायेगी | धीरे-धीरे दिल दिमाग पर कुछ छा जायेगा ,जिसका एहसास पहली बार होगा तुम्हें और कहोगे, “हाँ, यही तो मैं ढूंढ रहा था कब से “ |

वो पल इतना धीमा होगा की वक्त ने जैसे उसे अपनी चाल से बाहर फेंक दिया हो | वो असीम मौन और शांति  तुम्हारे अंदर पहले से ही छिपी हुई थी , बस इंतजार में थी बेपरदा होने के |उसके बाहर आने का मुख्य कारण ये था की तुम अपने दिमाग से वो सब निकाल चुके थे, जो तुम नहीं थे | वो परत जिसके पीछे आनंद का खजाना था ,हट चुकी थी जब तुम हार मान के बैठ गये थे |

जो तुम नहीं थे, वो सब तुमने निकाल दिया ,जिस के बाद जो तुम हो वो बाहर आ गया | इसी एहसास की तलाश ही मादक सेवनों की लत लगाती है ,जिस से कुछ समय के लिए हमे ये सुकून मिल जाता है | इसके बाद हम सेवन  के आदि हो जाते हैं |   

पहाड़ों पर चलते-चलते जब कभी तुम्हारी साँसे बाहर आ जायें और तुम बैठ के, साँसों को जब आराम देते हो, तभी चीड़ देवदार के लंबे पेड़ों से चली हवा तुम्हारे कानों पर पड़ती है, और तुम सुनते हो एक सन्न सी आवाज,

जिसकी मौन गूंज में तुम खो जाते हो ,उसी पल वो सुकून का एहसास तुम्हें अपनी आगोश में ले लेता है |

बस इसी की तलाश है हमे ।

Sunday, July 6, 2025

 

How to cut the chain of thoughts in your mind ?

Our mind can’t remain in vaccum . Its basic nature is to fill the vaccum. The Mind is rebellious child. That’s why to silent the mind is the most difficult task. When we try to sit silently for meditation , you will observe that the thoughts are coming and making disturbances.  It seems this is a unbroken chain of thoughts  but here is the catch. There are gaps between chain of thoughts or there is a little pause before the next thought comes up.

See there is pause or gap between two thoughts. If you pay complete attention to the gaps then slowly you will realise that the chain of thought is subsiding. If we cut the thought before the next one  then these waves of thoughts will stop. With increasing awareness our observing capacity also increases and it becomes easy to silent the mind.

Its takes practice and time.

But with focus and awareness we can make this rebellious child to sit under control.

First book " सूरज फिर से उग गया है "

  Available on Amazon and Flipkart